Breaking News

जायसवाल समाज लखनऊ का सहस्त्रबाहु रत्न सम्मान समारोह 31 अक्टूबर को

# जायसवाल समाज लखनऊ का सहस्त्रबाहु रत्न सम्मान समारोह 31 अक्टूबर को
नृत्यांगना, अभिनेत्री, चिकित्सक सहित तमाम विभूतियां की जायेंगी सम्मानित
लखनऊ। जायसवाल समाज लखनऊ की बैठक ज्योति पर्व दीपावली के उपरान्त 31 अक्टूबर दिन गुरूवार को आर.के. पैलेस रकाबगंज में शाम 5 बजे से सुनिश्चित है। कार्यक्रम में जायसवाल समाज लखनऊ के उन सदस्यों को जिन्होंने सराहनीय सेवाएं करके देश-प्रदेश में नाम कमाया है, उन्हें सहस्त्रबाहु रत्न से सम्मानित किया जायेगा। साथ ही देश की युवा क्रिकेट टीम में शामिल होकर गत दिवस दोहरा शतक बनाने वाले भदोही निवासी युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को भी आमंत्रित किया जा रहा है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि स्वजातीय सन्त महामण्डलेश्वर स्वामी सन्तोष आनन्द देव जी महाराज हैं।
उक्त अवसर पर महिला समाज की महामंत्री रेखा जायसवाल की पुत्री सुनायना जायसवाल जिसने अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता ’भरत नाट्यम’ में प्रथम स्थान प्राप्त करके समाज का नाम रोशन किया है और महिला समाज की राखी जायसवाल जिन्होंने अभिनय की दुनिया में तहलका मचाकर समाज का नाम ऊंचा किया है, को सम्मानित किया जायेगा। उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा संगठन की उत्पीड़न निवारण समिति द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले उदय शंकर जायसवाल पूर्व डीआईजी, श्रीमती रश्मि जायसवाल सदस्य महिला आयोग, स्वास्थ्य सहायता समिति द्वारा सेवा कार्य हेतु डा. संजय जायसवाल, मनोज गुप्ता, जायसवाल नवीन प्रकाश सिंह को भी सम्मानित किया जायेगा। इन दोनों अदाकारों के साथ बेस्ट करवा दुल्हन पुरुस्कार से सम्मानित श्रीमती अनीता नीतू जायसवाल को सम्मानित किया जायेगा।
इसके अलावा कर्नल एम.सी. जायसवाल जिन्होंने वृद्धा आश्रम के लिये जमीन व धन देने का संकल्प लिया है, विश्व योग कार्यक्रम के लिये दुबई में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व दुबई सरकार द्वारा सम्मानित किये गये हरिराम जायसवाल, सुप्रसिद्ध लेखक व उपन्यासकार संजीव जायसवाल, गरीबों की सेवा को कृतसंकल्प वस्त्र आदि निःशुल्क वितरण कार्य करने वाले इं. जगमोहन लाल जायसवाल, पूरे उत्तर प्रदेश में रंगमंच के कलाकारों को अपने धनबल से लगातार प्रोत्साहित करने वाले भोजपुरी फिल्मों के निर्माता व सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजेश जायसवाल, सूर्या महिला जन कल्याण संस्था के माध्यम से रंगमंच के युवा कलाकारों को प्रोत्साहित कर योग्य मंच देने वाली श्रीमती रमा जायसवाल पूर्व पार्षद, समाज के कार्यों का सर्वाधिक प्रचार-प्रसार के लिये कृत संकल्पित नवीन जायसवाल विलियम, 40 हजार बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर रिकार्ड बनाने वाले मीडिया प्रभारी अश्विनी जायसवाल, संगठन के सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले गाजीपुर-जमनिया के रमेश जायसवाल को सम्मानितकिया जायेगा।
इसके अलावा कई अन्य लखनऊ निवासी स्वजातीय समाजसेवियों को उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय और जन सेवा कार्यों हेतु सम्मानित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी सर्वेश जायसवाल कोषाध्यक्ष जायसवाल समाज लखनऊ ने प्रेस विज्ञप्ति से दी है। साथ ही उन्होंने समस्त स्वजातीय बंधुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

No comments