Breaking News

केन्द्रीय मंत्री येसो नाईक सहित जायसवाल समाज की कई हस्तियां की गयीं सम्मानित

# केन्द्रीय मंत्री येसो नाईक सहित जायसवाल समाज की कई हस्तियां की गयीं सम्मानित
दिल्ली इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र ने किया स्वागत तो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप ने जताया आभार
नई दिल्ली। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के तत्वावधान एवं जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली के संयोजकत्व में कलचुरी गौरव स्वजातीय रत्न जनप्रतिनिधियों का अभिनन्दन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
लोधी स्टेट में केन्द्रीय मंत्री श्रीपाद येसो नाईक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रार्जुन के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके पुष्पांजलि किया गया। तत्पश्चात् संचालक अटल गुप्ता कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा ने सभी अतिथियों के सम्मान में ओजस्वी शायरी पढ़ी।
इसके बाद बिहार प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया के सांसद स्वजातीय रत्न डा. संजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त मंत्री व वाराणसी के लोकप्रिय विधायक रविन्द्र जायसवाल, उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री अनुपमा जायसवाल, कलचुरी समाज के लोकप्रिय स्तम्भ व केन्द्रीय आयुष मंत्री कलवार, कलाल, कलार, रत्न श्रीपाद येसो नाइक का नागरिक अभिनन्दन किया गया।
तत्पश्चात् मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि मेरा समाज बहुत ही शक्तिशाली है जो 12 करोड़ का समाज है। पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर विशेषकर कई संगठन विभिन्न नामों से कार्य कर रहे हैं। पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मेरा समाज आज राष्ट्र निर्माण और विकास में तन, मन और धन देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इसके अलावा रांची झारखण्ड के विधायक मनीष जायसवाल ने समाज एक हों, मिलकर कार्य करें, अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ायें, पर जोर दिया। इस दौरान महामण्डलेश्वर स्वामी संतोषानन्द देव महाराज हरिद्वार, प्रदीप धीरज भाई जायसवाल, अशोक जायसवाल, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश प्रभारी अटल गुप्ता, कैलाश जायसवाल, राजाराम शिवहरे, अर्चना जायसवाल, लालचन्द गुप्ता, पन्ना लाल जायसवाल, मदन जायसवाल, सुबोध जायसवाल रांची, राजीव जायसवाल, शिवचरण जयन्त कानडे नासिक, रीता जायसवाल, चन्दन जायसवाल, मीनाक्षी जायसवाल, अजय जायसवाल, शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट, सचिदानन्द जायसवाल, जीत लाल जायसवाल, बृजेश गुप्ता, जय प्रकाश जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधुओं को शाल, पगड़ी, मोमेंटो देने के साथ ही पुष्पाहार ने सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के बाबत समाज को स्वच्छ, स्वस्थ, प्रदूषण मुक्त भारत अभियान को पूरा करने के लिये ’नो यूज प्लास्टिक’ को व्यवहार में लाने की अपील किया। समारोह के संयोजक दीपक जायसवाल, राजेन्द्र मेवाड़ा, महेन्द्र साव, देवी लाल मेवाड़ा को शाल, माला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आये लोगों का स्वागत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं महासभा दिल्ली इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप भाई जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments