Breaking News

परमात्मा की जानकारी सद्गुरू की कृपा से ही सम्भवः मोहन छाबड़ा

# परमात्मा की जानकारी सद्गुरू की कृपा से ही सम्भवः मोहन छाबड़ा 
जौनपुर। परमात्मा की जानकारी सद्गुरू की कृपा से ही सम्भव है। जो सुख सन्तों के संग में है, सत्संग में है, अन्यत्र कहीं नहीं है। सत्य यानी निरंकार परमात्मा की प्राप्ति से ही जीवन सुखी एवं आनन्दमयी हो सकता है। उक्त उद्गार त्रिलोचन बाजार स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये कानपुर से आये सन्त मोहन छाबड़ा कोआर्डिनेटर ब्रांच प्रशासन ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज सद्गुरू माता सुदीक्षा महाराज विश्व भर में समस्त मानव जाति को ब्रह्मज्ञान द्वारा एकत्र का भाव स्थापित कर रही हैं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता मानिक चन्द्र तिवारी जोनल इंचार्ज, श्याम लाल साहू संयोजक, रूपेश राव, विनोद लाला, मालती मुखी, उदय नारायण जायसवाल, डा. रीता, सूर्य कुमार, वशिष्ट नारायण पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन रमाशंकर ने किया।

No comments