Breaking News

जेसीआई चेतना ने मधु गुप्ता को चुना अध्यक्ष

# जेसीआई चेतना ने मधु गुप्ता को चुना अध्यक्ष
डाली गुप्ता सचिव एवं ममता गुप्ता कोषाध्यक्ष
जौनपुर। जेसीआई चेतना की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई जहां वर्ष 2020 के लिये मधु गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही डाली गुप्ता सचिव व ममता गुप्ता कोषाध्यक्ष चुनी गयीं। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात् नये पदाधिकारियों ने संस्था को और ऊंचाई पर ले जाने का आश्वासन दिया। इसके पहले वर्तमान अध्यक्ष कल्पना केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चारू शर्मा, नीतू गुप्ता, मेघना रस्तोगी ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वर्तमान कोषाध्यक्ष रीता कश्यप ने किया। इस अवसर पर ऋचा गुप्ता, संगीता, किरन, अंजू पाठक, अंजू, अल्का, बबली, श्रद्धा, इन्दिरा, सुधा, संचिता, सोनी, अनीता दीप्ति, सौम्या, अभिलाषा, ममता केसरी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

No comments