Breaking News

भारतीय संस्कृति में छिपा है सुख व समृद्धि का राजः संघ

# भारतीय संस्कृति में छिपा है सुख व समृद्धि का राजः संघ
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर संघ के जिला गौ सेवक प्रमुख अशोक शुक्ला ने कहा आज के ही दिन संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने किया था। संघ अनेक बाधाओं के बाद भी अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में खण्ड कार्यवाह शुभम सिंह ने बताया कि संघ कोई नया कार्य नहीं करता। जो हमारी संस्कृति है, उसी के अनुरूप हम परम्परा का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर लालमणि पाण्डेय, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, लवकुश सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक दुबे, संजय सिंह, रोहित सिंह, अभय कुमार, संदीप कुमार, रूद्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments