क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों पर
# क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों पर
जौनपुर। सेण्ट थामस इण्टर कालेज शाहगंज के चर्च में क्रिसमस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चर्च की सफाई कर उसे क्रिसमस हेतु आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। इसको लेकर बच्चों में खास उत्साह भी देखा जा रहा हैं। बच्चे सेण्टा क्लाज के रूप में सजने व दोस्तों को उपहार बांटने को लालायित हैं। चर्च की सजावट अंतिम चरण में पहुंच गया हैं जहां 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर आकर्षक झांकियां सजायी जायेंगी। पूरे परिसर में क्रिसमस ट्री, बेल, सांता से सजाया जायेगा जहां लाइटिंग भी की जायेगी। कैरोल की गूंज भी अभी से सुनाई देने लगी हैं। फादर सोनू के नेतृत्व में हास्टल के अध्यापक, अध्यापिका, छात्र, छात्राएं आदि प्रभु यीशु के जन्म का शुभसन्देश अपनों के घर पर जाकर देते हुये खुशियां मना रहे हैं।
No comments