Breaking News

रालोद ने मनाया कर्पूरी ठाकुर का 96वां जन्मदिवस

# रालोद ने मनाया कर्पूरी ठाकुर का 96वां जन्मदिवस
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर का 96वां जन्मदिवस जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर डा. सिंह ने स्व. ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया जिसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात् डा. सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर के उस समय के पितौझिया लेकिन अब के कर्पूरी गांव में नाई जाति में हुआ था। वह बिहार में सामाजिक आंदोलन के प्रतीक रहे जो बिहार की राजनीति में गरीब-गुरबों की सबसे बड़ी आवाज बनकर उभरे थे। वे लोकनायक जय प्रकाश एवं समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया राजनीतिक गुरू थे जिनके राम सेवक यादव मधुलिमये जैसे साथी थे। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता रघुनाथ यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ सहित बिहार के दूसरे उप मुख्यमंत्री एवं दो बार मुख्यमंत्री रहे। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुनील सिंह, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील दुबे, सतीश निषाद, नगेन्द्र यादव, गुड्डू यादव, कन्हैया यादव, सुनील पाल, विकास दूबे, बांके लाल शुक्ल, पारस प्रधान, कल्लू राम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments