Breaking News

महिला कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ स्वागत

# महिला कांग्रेस अध्यक्ष का हुआ स्वागत
जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल विशारद प्रशिक्षण शिविर भोपाल से वापस आने पर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डा. चित्रलेखा सिंह का स्वागत किया गया। यह स्वागत सतीश यादव अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल शहर व विश्व प्रताप सिंह उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ने किया। दोनों पदाधिकारियों ने डा. चित्रलेखा सिंह को बुकें देते हुये गांधी टोपी भेंट किया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों का समाज में प्रसार व देश प्रेम पर चर्चा किया। इस अवसर पर तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments