Breaking News

किसानों की समस्याओं के लिये सम्पर्क सूत्र जारीः अमित चौबे

# किसानों की समस्याओं के लिये सम्पर्क सूत्र जारीः अमित चौबे
जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश शासन कृषि विभाग द्वारा जनपद के किसानों की समस्याएं सुनने एवं उनके समाधान के लिये मोबाइल नम्बर 8429032226 जारी किया गया है। इस पर प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10 से सायं 5 बजे तक किसानों की समस्याएं सुनी जायंेगी। साथ ही समस्याओं के समाधान किये जाने के सम्बन्ध में एक पंजिका पर उसका अंकन किया जायेगा। पंजिका पर अंकन के उपरान्त शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण करके सम्बन्धित किसान को सूचित किया जायेगा। उन्होंने समस्त किसानों को अवगत कराया कि वे कृषि विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान हेतु मोबाइल नम्बर 8429032226 पर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

No comments