Breaking News

सुख केवल सद्गुरू के चरणों में ही मिलता हैः मानिक चन्द

# सुख केवल सद्गुरू के चरणों में ही मिलता हैः मानिक चन्द
जौनपुर। मानव आज सुखों की तलाश में भटक रहा है लेकिन सुख केवल सद्गुरू के चरणों में ही मिलता है। दुनियावी सुख क्षणिक है जबकि वास्तविक सुख प्रभु प्राप्ति से जुड़ा हुआ है। उक्त उद्गार गौराबादशाहपुर शाखा पर स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में उपस्थित विशाल सन्त समूह को सम्बोधित करते हुये मानिक चन्द तिवारी जोनल इंचार्ज ने व्यक्त किया। उन्हांेने आगे कहा की भक्ति की शुरूआात ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद ही होती है। अगर विश्वास व श्रद्धा है तो सद्गुरू भक्तो की रक्षा स्वयं करते हैं। इस अवसर पर लालमनि मुखी, अमरनाथ क्षेत्रीय संचालक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन राम बहाल ने किया।

No comments