Breaking News

शीर्षक सुधारक सन्त राम सुभीख की मनायी गयी जयन्ती

# शीर्षक सुधारक सन्त राम सुभीख की मनायी गयी जयन्ती
जौनपुर। नगर के सीहीपुर मुरादगंज स्थित श्री हनुमान जी जूनियर हाईस्कूल में भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक सन्त राम सुभीख प्रजापति की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द प्रजापति ने सन्त राम सुभीख प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् कहा कि उन्होंने कुम्हार जातियों को टूटने से बचाया। विशिष्ट अतिथि भागीदारी आंदोलन मंच के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि श्री प्रजापति के सपनों को पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने हमेशा सत्य के मार्ग पर चलकर समाज को जोड़ने का कार्य करते हुये एकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि भागीदारी आंदोलन मंच के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि श्री प्रजापति मजदूरों की आवाज हुआ करते थे जो तन, मन, धन से सदैव समाज की मदद करते थे। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र प्रजापति जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा, सदानन्द प्रजापति पेशकार सीआरओ, शिवशंकर प्रजापति सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान डा. आरके चित्रवंशी ने शिवम सेवा सदन के नेतृत्व में मरीजों का निःशुल्क उपचार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति व संचालन संजय प्रजापति ने किया। अन्त में आयोजक पत्रकार महेन्द्र प्रजापति ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रजापति, सोमारू राम प्रजापति एडवोकेट, योगेन्द्र प्रजापति एडवोकेट, ब्रह्मदेव प्रजापति, लालजी प्रजापति, विनय यादव, विनय प्रजापति, दुर्गा प्रसाद गौड़, अमन प्रजापति, वेदान्त प्रजापति, विवेक प्रजापति, सागर प्रजापति, धीरज यादव, शिवम प्रजापति, कमलेश प्रजापति, संदीप प्रजापति, रविधर मौर्य, शिवचरन वर्मा, संदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, अनुराग यादव, अनिल यादव, आदर्श प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments