Breaking News

जरूरतमंदों को कम्बल बांटने का कार्य सराहनीयः पूर्व आईजी

# जरूरतमंदों को कम्बल बांटने का कार्य सराहनीयः पूर्व आईजी
लोगों की सेवा से मन को मिलती है शान्तिः ज्ञान प्रकाश सिंह

श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने सैकड़ों को दिया कम्बल
जौनपुर। श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों के लिये कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर से सटे गोधना (इलिमपुर) में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ रहे।
इस मौके पर श्री सिंह सहित मंचासीन अन्य अतिथियों द्वारा गांव के अलावा आस-पास के 700 जरूरतमंदों को कम्बल दिया। तत्पश्चात् जहां मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि नर सेवा-नारायण सेवा होता है, वहीं अन्य अतिथियों ने ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना किया। इसी क्रम में आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह मुख्य ट्रस्टी श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने कहा कि इस तरह की सेवा करने से मन को बहुत शान्ति मिलती है। इस अवसर पर मंचासीन अतिथि कैलाशनाथ सिंह, डा. डीआर सिंह, योगेन्द्र नाथ सिंह, भुवनेश्वर सिंह, वंशलोचन सिंह, प्रेम सिंह के अलावा शिवा सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय सिंह ने किया। अन्त में आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments