Breaking News

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 23 को

# राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 23 को
जौनपुर। इण्डियन हेल्थ होम्योपैथिक आर्गनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बिहार के राजगीर के शान्ति कुंज में सुनिश्चित है जो आगामी 23 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से रात 7 बजे तक होगी। दो सत्र में आयोजित उक्त बैठक में होम्योपैथिक चिकित्सा विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इस आशय की जानकारी आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. राम नारायण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने समस्त राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारियों को उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

No comments