Breaking News

साड़ के हमले से बचने पर महिला बाइक से भिड़ी

# साड़ के हमले से बचने पर महिला बाइक से भिड़ी
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के बदलापुर-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान के बगल आवारा पशुओं के झुण्ड ने शनिवार को पैदल जा रही महिला पर हमला कर दिया। बचाव करने के लिये महिला सड़क पर दौड़ी कि तभी मोटरसाइकिल के टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से घायल महिला को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि घायल महिला सरोजा देवी निवासी रामदेव का पूरा है। आवारा पशुओं से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

No comments