Breaking News

राजपत्रित अधिकारी कृष्ण गोपाल जायसवाल को साथियों ने दी भावभीनी विदाई

# राजपत्रित अधिकारी कृष्ण गोपाल जायसवाल को साथियों ने दी भावभीनी विदाई
भदोही। राष्ट्रीय बचत विभाग के राजपत्रित अधिकारी के पद पर तैनात कृष्ण गोपाल जायसवाल सेवानिवृत्त हो गये जिसके उपलक्ष्य में विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विदाई समारोह हुआ। इस मौके पर श्री त्रिपाठी के अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय सिंह के अलावा जिला युवा कल्याण, जिला पंचायती राज, जिला प्रोबेशन विभाग, बाल विकास परियोजना, डीआरडीए, जिला विकास, जिला निर्वाचन, मनरेगा, कौशल विकास, लघु सिंचाई, अर्थ व सांख्यिकी, आरईएस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्री जायसवाल को भावभीनी विदाई दिया। इस दौरान कृष्ण गोपाल जायसवाल के कर्तव्यनिष्ठा, व्यवहार कुशलता सहित उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने जहां श्री जायसवाल के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना किया, वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार तरूण शुक्ल सहित अन्य ने श्री जायसवाल को शुभकामना दिया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने श्री जायसवाल का माल्यार्पण करते स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक नीरज सिंह ने किया।

No comments