Breaking News

कायस्थ समाज के लोगों को पदाधिकारी बनाने पर महासभा ने किया स्वागत

# कायस्थ समाज के लोगों को पदाधिकारी बनाने पर महासभा ने किया स्वागत
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा उमरपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्मान समारोह हुआ जिसकी अध्यक्षता नीलमणि श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष व संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया जिला महासचिव ने किया। इस मौके पर कायस्थ महासभा के जिला महासचिव इं. अमित श्रीवास्तव को भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कायस्थ समाज के राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव को मछलीशहर जिला महामंत्री, अमित श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष जौनपुर मनोनीत किये जाने पर उनका मार्ल्यापण करने के साथ ही स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भंेट करके स्वागत किया गया। साथ ही उपस्थित सभी स्वजातीय लोगों ने कायस्थ समाज के महेश चन्द्र श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंकज श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव, अनीस अस्थाना, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, आयुष अस्थाना, नीरज श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments