Breaking News

शाहगंज नगर पालिका ओडीएफ प्लस घोषित

# शाहगंज नगर पालिका ओडीएफ प्लस घोषित
कर्मचारियों की मेहनत का फल है यहः दिनेश यादव
जौनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने जनपद की 9 नगर निकायों की जांच कर लिया है। इस दौरान उनके द्वारा सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालयों, खुले में शौचमुक्त की जांच की गयी थी जिसको लेकर परिणाम जारी हो गया। घोषित परिणाम के अनुसार शाहगंज नगर पालिका, मछलीशहर व बदलापुर नगर पंचायत को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया जबकि जौनपुर व मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका इसमें फेल हो गया। जानकारी के अनुसार शाहगंज नगर पालिका की आबादी 26 हजार 556 है जिसमें कुल 25 वार्ड हैं। सामुदायिक शौचालयों की संख्या 5, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या 7, सबसे अच्छे शौचालय 2 है। बताया गया कि 5 शौचालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें 2 स्वच्छ मिले तथा 2 उत्कृष्ट व 1 प्रेरणादायी रहे। बताते चलें कि स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने यहां पर बीते 21 जनवरी को जांच किया था। ओडीएफ प्लस में शामिल होने वाले निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इसी क्रम में पूछे जाने पर शाहगंज नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत का प्रयास है जिसके चलते नगर पालिका ओडीएफ प्लस में शामिल हुआ। टीम ने खुले में शौचामुक्त की जांच किया। इसमें अलावा शौचालयों में हवा, पानी, बिजली, सेप्टिक टैंक, साफ-सफाई, देख-रेख करने वाले कर्मचारियों सहित अन्य बिन्दुओं की जांच हुई थी।

No comments