Breaking News

किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय विजेता

# किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय विजेता
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अन्तर विश्वविद्यालयीय किक बाक्सिंग पुरूष प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय विजेता हुई। वहीं महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक हरियाणा उपविजेता तथा चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली तृतीय एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी चतुर्थ स्थान पर रही। फुल कन्टैक्ट इवेन्ट 57 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संजय प्रसाद एवं विलासपुर विश्वविद्यालय के भूपेन्दर पटेल के बीच खेला गया जिसमें अंकों के आधार पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संजय गोल्ड अर्जित किए। 91 किलोग्राम भार वर्ग में चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के हरमनदीप एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सुशील यादव के बीच खेला गया जिसमें चण्ड़ीगढ़ विश्वविद्यालय के हरमनदीप ने गोल्ड अर्जित किया। लो किक इवेन्ट 57 किलोग्राम भार वर्ग में चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के जगदीप सिंह एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आशुतोष भारद्वाज के बीच खेला गया। जिसमें चण्डीगढ़ विश्वविद्यालय के जगदीप सिंह ने गोल्ड अर्जित किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चन्द्रसेन यादव एवं लवली प्रोफेशनल के मोहन मेहराज के बीच खेला गया जिसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चन्द्रसेन यादव ने गोल्ड अर्जित किया। निर्णायक की भूमिका में रिंग इंचार्ज राजीव कुमार हरियाणा, मो. नौशाद आलम, मो. आजाद खान, विनोद जांगिड़, हनी अरोड़ा, ततामी इंचार्ज सतविन्दर सिंह, मो. अकरम उल्ला, उदयवीर सिंह, विजय सोलंकी रहे। इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वित्त अधिकारी एमके सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर किक बाक्सिंग महासंघ के राष्ट्रीय असिस्टेंट डायरेक्टर अर्न्तराष्ट्रीय रेफरी अरविन्द शेरवालिया, परीक्षा नियंत्रक बीके सिंह, संजीव कुमार झांगड़ा, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डा. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. रामाश्रय शर्मा, डॉ. अनुराम मिश्र, रजनीश कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, शकील गूजर, मनोज यादव, अशोक कुमार सिंह, मोहन चन्द पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments