Breaking News

बाइक सवार छात्र गिरा, गम्भीर रूप से घायल

# बाइक सवार छात्र गिरा, गम्भीर रूप से घायल
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के आर्य इण्टर कालेज लेदुका से परीक्षा देकर घर वापस लौट रहा मोटरसाइकिल सवार रास्ते में गिरने से घायल हो गया। यह हादसा प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर स्थित दाऊदपुर के पास हुआ जब वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। आस-पास के लोगों ने घायल छात्र को उपचार हेतु बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां समाचार लिखे जाने तक उसका उपचार चल रहा था।

No comments