Breaking News

निरंकारी भक्तों ने श्रमदान करके मनाया बाबा हरदेव का जन्मदिवस

# निरंकारी भक्तों ने श्रमदान करके मनाया बाबा हरदेव का जन्मदिवस
जौनपुर। सन्त निरंकारी मिशन के संस्थापक निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का 66वां जन्मदिवस रविवार को उनके भक्तों ने मनाया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचलों तक में स्थित मिशन के आश्रम से लेकर तमाम सार्वजनिक स्थलों पर निरंकारी भक्तों ने श्रमदान किया। सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से देश भर के 1166 सरकारी अस्पतालों सहित अन्य स्थानों पर चलाये गये स्वच्छतान अभियान के क्रम में जिला अस्पताल में कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर सैकड़ों सेवादल के भाई, बहन सहित साध संगत के संत/महात्माओं ने श्रमदान किया। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने मिशन के इस योगदान की सराहना करते हुये अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया। वहीं जोनल इंचार्ज मानिक चन्द्र तिवारी ने जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित समस्त स्टाफ, डाक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बदलापुर संवाददाता के अनुसार सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन बदलापुर यूनिट द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर उपस्थित निरंकारी सेवादल के जवानों के साथ अन्य लोगों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सफाई अभियान चलाया। सफाई करते हुये लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर सेवादल इंचार्ज महात्मा नवनीत जी, संगठन चार्ट महात्मा सुभाष चन्द्र, प्रबंधक लल्लन राम गुप्ता, डा. संतोष, सीमा, गंगी, अनारा, अनीता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के अति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चवरी पर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के 66वें जन्मदिवस पर सेवादल महात्माओं के साथ ब्रांच के अन्य लोग सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का स्मरण किये। साथ ही सेवा कार्य को करते हुये स्वास्थ्य केंद्र की सफाई किये। इस दौरान महात्माओं ने ’धन निरंकार’ कहते हुये पूरी तन्मयता के साथ सफाई किया। सेवादल के संचालक महात्मा हेमचन्द के नेतृत्व में हुये कार्यक्रम में करमजीत, जिलाजीत, लालमणि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में पट्टीनरेन्द्रपुर, गौराबादशाहपुर, इजरी, शाहगंज, नौपेड़वा, बसरही, दुर्गापार, बदलापुर, जासोपुर सहित अन्य शाखा पर सफाई अभियान करते हुये पौधारोपण किया गया।

No comments