Breaking News

लायंस क्लब क्षितिज ने महिलाओं को किया सम्मानित

# लायंस क्लब क्षितिज ने महिलाओं को किया सम्मानित
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष शशांक सिंह की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, समाजसेवा, सर्वशिक्षा अभियान जैसे क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्रीमती माया टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बताया तो सर्वशिक्षा अभियान की जिला समन्वयक मंजू पासवान ने बताया कि समाज में महिला व पुरूष बराबर के भागीदार हैं। साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र की डा. कुसुम पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को बराबरी तो करनी चाहिये परंतु अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये। वहीं सामाजिक क्षेत्र की प्रीति गुप्ता अध्यक्ष सखी वेलफेयर फाउण्डेशन ने हर सफल महिला के पीछे पुरूषों की अहम भूमिका के बारे में बताया। उधर शिक्षा के क्षेत्र की डा. पूनम सिंह असिस्टेण्ट प्रोफेसर श्री गणेश राय पीजी कालेज डोभी ने वर्तमान में महिलाओं को पूर्ण रूप से सशक्त बताया। इस दौरान लायनेस अध्यक्ष यवनिका सिंह, सचिव पूनम जायसवाल, कोषाध्यक्ष सरिता मिंगलानी, संयोजक सीमा सहाय, अर्चना सिंह सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. एसके सिंह, डा. अजय पाण्डेय, अनिल गुप्ता, तसनीम जहरा, श्रद्धा जायसवाल, ज्योति जायसवाल, शिलकी श्रीवास्तव, नीतू सिंह, डाली गुप्ता, शिवानी चौरसिया, आराधना सिंह, मीना गुप्ता, चन्द्रशेखर जायसवाल, आलोक सेठ, अतुल सिंह, प्रदीप सिंह, मनीषदेव, अजयनाथ जायसवाल, मनीष चौरसिया, धर्मेन्द्र सेठ, संजय बैंकर, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता ,संजीव जायसवाल, डा. चंदन नाथ गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, शिवेन्द्र सेठ, अजय गुप्ता, अजीत सोनकर, देवानन्द श्रीवास्तव, हसन अब्बास, सुनील जायसवाल, अजीत सोनकर, आनन्द जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि मिंगलानी ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक विष्णु सहाय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments