Breaking News

जायसवाल समाज महिला प्रकोष्ठ ने जमकर खेली अबीर-गुलाल

# जायसवाल समाज महिला प्रकोष्ठ ने जमकर खेली अबीर-गुलाल
जौनपुर। जायसवाल सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ का होली मिलन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल की अध्यक्षता में शाहगंज स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैशाली जायसवाल ने गणेश वन्दना से किया जिसके बाद रक्षा जायसवाल, पीहू जायसवाल, तासु जायसवाल, संस्कृति जायसवाल ने होली के गानों पर डांस करके लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती गीता जायसवाल रहीं। उन्होंने इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुये होली के पर्व को सबसे लोकप्रिय पर्व में एक बताया। वहीं कार्यक्रम संयोजक गीता जायसवाल ने फूलों की होली, बलूंस गेम, अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर, पेपर डांस में लोगों की सहभागिता करवायी। कार्यक्रम का संचालन आशा गुप्ता ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक गीता मुन्नी जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कुसुम जायसवाल, पूनम जायसवाल, संगीता जायसवाल, अमृता जायसवाल, सुमन जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, मुस्कान जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments