Breaking News

माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी भंग

# माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी भंग
सुधाकर सिंह संयोजक व प्रमोद सिंह सह संयोजक बनाये गये

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक एवं चुनाव संयोजक राज बहादुर सिंह के निर्देश पर महामंत्री रामबाबू शास्त्री ने अवगत कराया कि जनपदीय इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। साथ ही जनपद में चुनाव संचालन समिति के गठन का प्राविधान हेतु प्रदेश के संगठन मंत्री को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में प्रदेश संगठन मंत्री ज्वाला प्रसाद राय ने जनपद में वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद के चुनाव संचालन समिति का गठन करते हुये पूर्व जिला मंत्री को सुधाकर सिंह जनपदीय संयोजक एवं प्रमोद सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया है।
साथ ही समिति के अन्य सदस्य डा. प्रविन्द सिंह, जय प्रकाश सिंह, जय किशुन यादव, धर्मेन्द्र शुक्ला, राजेश यादव, आशुतोष सिंह, राजेश यादव हैं। प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि प्रदेशीय संगठन के रिक्त पदों सहित संगठन को और गतिशील बनाने हेतु पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष व अजय प्रकाश सिंह को प्रान्तीय मंत्री बनाया गया है। साथ ही राम प्रकाश सिंह व रामकुमार को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

No comments