Breaking News

सन्त राम सुभीख के सपनों को पूरा करने के लिये एकजुट होंः राम आसरे

# सन्त राम सुभीख के सपनों को पूरा करने के लिये एकजुट होंः राम आसरे
अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
जौनपुर। नगर के रशीदाबाद विशेषरपुर में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे प्रजापति को एवं विशिष्ट अतिथि अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार महेन्द्र प्रजापति, राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, गुजरात नवसारी के वरिष्ठ समाजसेवी बृजभूषण प्रजापति, समाजसेवी समरजीत प्रजापति रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक समाज सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने के लिये सर्वप्रथम हमें अपने आपको सुधारना होगा। विशिष्ट अतिथि मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। संत राम सुभीख कह गये कि एक दिन ऐसा आयेगा, कुम्भार लिखेगा प्रजापति, भारत की सत्ता पायेगा। विशिष्ट अतिथि पत्रकार महेन्द्र प्रजापति ने कहा कि होली सभी मतभेद भूलाकर भाईचारा बनाये रखने का पर्व है। विशिष्ट अतिथि बृजेश प्रजापति ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रजापति समाज बनेगा राजनीति का इंजन। विशिष्ट अतिथि समरजीत प्रजापति व ब्रह्मदेव प्रजापति ने शिक्षा पर प्रकाश डाला तो विशिष्ट अतिथि बृजभूषण प्रजापति ने कहा कि गुजरात में प्रजापति एकता की क्रांति आ गयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति व संचालन आकाश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर रमेश प्रजापति, रीता प्रजापति, सुरेश प्रजापति, ममता प्रजापति, कैलाश प्रजापति, सुमन प्रजापति, शिवम प्रजापति, उर्मिला प्रजापति, सावन प्रजापति, सुषमा प्रजापति, विकास प्रजापति, संतारा देवी प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति, सीतू देवी प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, जुल्लू प्रजापति, नन्हकू प्रजापति, नीतू देवी प्रजापति, सार्थक प्रजापति, पवन प्रजापति, उत्सव प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments