Breaking News

विश्व महिला दिवस पर जनपद की पहली कन्या बनी स्वरा

# विश्व महिला दिवस पर जनपद की पहली कन्या बनी स्वरा
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार क्षेत्र के जिला क्षय रोग चिकित्सालय के बगल स्थित एक निजी अस्पताल में डा. अलका अग्रवाल ने श्रीमती सिम्मी तिवारी का सफल आपरेशन करके एक बच्ची का जन्म कराया। यह बच्ची विश्व महिला दिवस पर जनपद में पहली कन्या का होने का स्थान प्राप्त किया। जानकारी के अनुसार जनपद के वरिष्ठ पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ल की पुत्री सिम्मी तिवारी को रंग पर्व होली पर पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई जिसका नाम डा. अलका अग्रवाल ने स्वरा रखा। स्वरा ने विश्व महिला दिवस को जन्म के साथ जनपद की पहली कन्या का स्थान प्राप्त किया। वहीं इसकी जानकारी होने पर सम्पादक आदर्श कुमार, रामजी जायसवाल, महामंत्री संजय अस्थाना सहित तमाम पत्रकारों ने स्वरा को विश्व महिला दिवस की पहली कन्या का स्थान जनपद में प्राप्त करने पर उज्जवल भविष्य की कामना किया।

No comments