Breaking News

#58 अनावश्यक घूम रहे लोगों को किया गया क्वारेंटाइन#

#58 अनावश्यक घूम रहे लोगों को किया गया क्वारेंटाइन#

जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम प्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी डा. सुनील वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर नितीश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील ने शुक्रवार को नगर में भ्रमण करके लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अनावश्यक घूम रहे 58 लोगों को पकड़कर क्वारेंटाइन में भेजा गया। इस बाबत पूछे जाने पर अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी दिनेश सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 58 लोगों को पकड़कर क्वारेन्टाइन में भेजा गया।

No comments