Breaking News

एण्टी करप्शन सेल के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये पवन मिश्रा

#एण्टी करप्शन सेल के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये पवन मिश्रा#
जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

 अन्तर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी मिश्र की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. केपी अहमद ने पवन तनय मिश्र को उत्तर प्रदेश एण्टी करप्शन सेल के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। इस बाबत आनलाइन बैठक हुई जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष दीपक सिरोही, शुभम पाण्डेय, पब्लिक राइट सेल के अध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी, यूथ सेल के अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकृष्ण सहित एण्टी करप्शन सेल के मनोनीत अध्यक्ष पवन तनय मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुये। इस बाबत श्री मिश्र ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गयी है, उसका मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर श्री मिश्र के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुये संगठन के इस निर्णय की सराहना किया है।

No comments