Breaking News

#लायंस क्लब जौनपुर गोमती के द्वारा सेवा कार्य जारी#

#लायंस क्लब जौनपुर गोमती के द्वारा सेवा कार्य जारी#
जौनपुर।
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

लायंस क्लब जौनपुर गोमती के द्वारा लाॅकडाउन मे लगातार चौबिसवें दिन भी जारी रहा सेवा कार्य
 सरल व विनम्र  जिला अधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह जी का संकल्प की जौनपुर मे कोई भी परिवार इस लाॅकडाउन मे भूखा न रहे की परिकल्पना को आगे बढाते हुऐ सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था लायन्स की जौनपुर शाखा लायंस क्लब जौनपुर गोमती के सौजन्य से वैश्विक महामारी करोना मे जौनपुर का कोई भी व्यक्ति व परिवार भूखा न सोने पाए इसलिए लायंस गोमती की टीम द्वारा राशन का वितरण अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में  मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता जी

 दिशा निर्देश मे निर्वतमान अध्यक्ष गणेश जी साहू व क्लब की प्रथम उपाध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता का साथ लेकर पुरे जोशो खरोश से आज इस सेवा कार्य को किया गया। आज के इस वितरण में राशन का 20 पैकेट, जिसमे 5kg आटा ,2kg चावल,1kg दाल, चीनी, तेल, बिस्कुट व साबुन एवं 120पैकेट भोजन का वितरण गरीब व जरूरतमंद के बीच लखनपुर,शाहपंजा, मालीपुर व रासमण्डल आदि गरीब बस्तियों मे वितरित किया गया।
आज के वितरण कार्यक्रम लायनेस अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल व चन्दन साहू का विशेष सहयोग रहा।
आज के सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव देवेश गुप्ता, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता, सन्तोष साहू, संजीव गुप्ता, सुधा मोर्या,ला डॉ जी सी सिंह, डॉ सुलोचना सिंह, संजय सिंह,, जोगेश्ववर केसरवानी, रीता केसरवानी, विरेन्द्र सिंह,सुधीर साहु, गोपाल कृष्ण हरलालका, धनन्जय पाठक  आदि का विशेष योगदान रहा।

No comments