Breaking News

सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने बांटे 300 मास्क

                             
                            
जौनपुर। 18/05/20
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने बांटे 300 मास्क

जौनपुर। डा. रामजतन आचार्य सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गद्दोपुर, मुफ्तीगंज द्वारा कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव हेतु केराकत तहसील क्षेत्र के कनुआनी, नुआव, बराई, नाऊपुर, थानागद्दी, पौनी, सोहनी, गोबरा, रतनूपुर में कुल 300 मास्क के साथ व्यक्ति मंे प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम का निःशुल्क वितरण किया गया। मास्क एवं दवा का निःशुल्क वितरण करते हुये ट्रस्ट के सोशल वर्करों ने समझाया कि इस महामारी में यदि बाहर निकलना पड़े तो मास्क अवश्य लगायें। सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुये ठण्डे पेय पदार्थ अथवा फ्रीज का ठण्डा पानी इस्तेमाल न करें। जब भी बाहर से घर आयें तो डिटाल साबुन से नहाकर ही घर मे प्रवेश करें। इस सेवा कार्य में कनुआनी के विजयदत्त मौर्य, नुआव बराई के डा. मंगला प्रसाद मौर्य, नाऊपुर के श्याम लाल बौद्ध, बिरजू राजभर, थानागद्दी के रमाकांत मौर्य, पौनी सोहनी के डा. भवनाथ प्रजापति, गोबरा के डा. द्वारिका प्रसाद, लक्ष्मन कौल एडवोकेट, ओम प्रकाश आदि लगे रहे।

https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments