Breaking News

मनमानी करने वाले थानाध्यक्ष को अंततः हटाया गया


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

मनमानी करने वाले थानाध्यक्ष को अंततः हटाया गया


जौनपुर। पीड़ितों की शिकायत को गम्भीरता से न लेने, अपनी मनमानी करने, मनबढ़ों की मदद करने, लोगों द्वारा की गयी पैरवी का उल्टा करने के लिये चर्चित रहने वाले सरायख्वाजा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह अंततः हटा ही दिये गये। विभागीय सूत्रों के अनुसार उन्हें यहां से हटाकर थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर बनाया गया है जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। उनकी जगह मीडिया सेल में रहे संजीव मिश्रा को थानाध्यक्ष सरायख्वाजा बनाया गया है। बता दें कि थानाध्यक्ष सरायख्वाजा रहे सत्य प्रकाश सिंह का कार्यकाल शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। जब से वह थानाध्यक्ष बने थे, तब से भेदभाव करने के लिये चर्चा में रहे।


Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments