Breaking News

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बलिदान दिवस

         
जौनपुर। 21/05/20
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बलिदान दिवस
जौनपुर। आधुनिक भारत के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री गांधी के चित्र पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात् आयोजित संगोष्ठी में राजीव गांधी द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश सिंह, धर्मेन्द्र निषाद, राजकुमार गुप्ता, अनिल सोनकर, पुष्पेन्द्र निषाद, अमीश श्रीवास्तव, इकबाल हुसैन, मुकेश पाण्डेय, सब्बल अंसारी  आदि उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन आजम जैदी ने किया।
खुटहन संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित पार्टीजनों ने स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने कहा कि स्व. गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को संचार क्रांति के माध्यम से दूरसंचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कम्प्यूटर राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं नौजवानों को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार प्रदान करते हुये भारत के पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत एवं विकसित किया। इस अवसर पर खुटहन ब्लाक अध्यक्ष संतोष मिश्रा, प्रेम लाल यादव, परवेज अहमद, विजय उपाध्याय, देवेश उपाध्याय, विनय मिश्र, राहुल तिवारी, पवन शर्मा, डा. रमेश चन्द्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।





https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments