Breaking News

रोटी से ज्यादा रोजगार देने से मिलता है पुण्यः घनश्याम


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

रोटी से ज्यादा रोजगार देने से मिलता है पुण्यः घनश्याम

लोकदल के राष्ट्रीय सचिव ने सीएलसी के प्रयास को सराहा


जौनपुर। किसी को रोटी देने से ज्यादा पुण्य उसे रोजगार दिलाने से मिलता है। आज किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएलसी के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे मास्क को खरीदकर सन्तोष का अनुभव हो रहा है। उक्त बातें लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे ने शुक्रवार को शहरी आजीविका केन्द्र के महिला समूहों से लगभग 1 हजार मास्क खरीदते समय कही। जनपद के नेवढ़िया क्षेत्र के नोकरा निवासी घनश्याम दुबे ने कहा कि महिलाओं से मास्क खरीदने का उद्देश्य यह है कि इस मास्क की बिक्री से इन महिलाओं को आर्थिक सम्बल मिलेगा। उन्होंने केन्द्र में पंजीकृत केरारवीर समूह, राधारानी समूह, कृष्णा महिला समूह से लगभग एक हजार मास्क खरीदा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शशिमोहन सिंह क्षेम, शैलेश दुबे, पुस्तक विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी, राधाकृष्ण शर्मा, शहरी आजीविका केन्द्र की संचालक संस्था उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक, उषा राय आदि उपस्थित रहे।


लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments