Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से भैंस समेत दो मवेशी मरे, चार झुलसे

             काला संघिया में गिरी आसमानी बिजली ...

जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर गांव में आधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से भैंस समेत दो मवेशी की मौत हो गयी जबकि 4 अन्य मवेशी झुलस गये। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भोर में आंधी-तूफान के साथ घनघोर बारिश हुई। इसी दौरान आकाशीय बिजली देवकली व जासोपुर गाव में गिरी जहां सरिता देवी यादव के एक भैंस की तत्काल मौत हो गयी जबकि 3 भैंस झुलस गयी। वहीं थोड़ी दूर पर सफेदा बगीचे में बैठी एक नीलगाय की मौत हो गयी तथा एक नीलगाय झुलस गयी। इसके अलावा गड़ऊर में गुजरने वाली विद्युत पोल व पेड़ पर भी बिजली गिरी जिससे दोनों क्षतिग्रस्त हो गये। इसके साथ कुछ रियासी मड़हे भी छतिग्रस्त हो गये। मृत मवेशियों का किसानों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं किसान राजेन्द्र यादव, दूधनाथ, डा. कन्हैया कुमार ने बताया कि मवेशियों के साथ सब्जी की फसलों का भारी नुकसान हुआ है।


नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments