Breaking News

विहिप ने शुरू किया लाई, चना, गुड़, दूध, जल वितरण कार्यक्रम


जौनपुर। 22/05/20
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

विहिप ने शुरू किया लाई, चना, गुड़, दूध, जल वितरण कार्यक्रम
जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से चल रहे सेवा कार्य में के तहत अनवरत चल रहे भोजन वितरण के साथ अब नगर के वाजिदपुर तिराहे पर श्रमिक यात्रियों के लिये लाई, चना, गुड़, बिस्किट, पानी के अलावा बच्चों के लिये दूध का वितरण कार्यक्रम शुरू हो गया। यह कार्यक्रम विहिप जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द्र दुबे के नेतृत्व में शुरू हुआ। इस आशय की जानकारी देते हुये जिला मीडिया प्रभारी डा. आशीष मिश्र ने बताया कि भोजन वितरण कार्यक्रम के तरह यह कार्यक्रम भी स्थिति सामान्य होने तक निरन्तर चलता रहेगा। इसी क्रम में जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख दिनेश सिंह व नगर कार्यालय सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रमिकों की व्यथा देखकर मन को पीड़ा होती है। ऐसे में विश्व हिन्दू परिषद हर ढंग से इनकी लगातार सेवा करता रहेगा। इस सेवा कार्य में नागेन्द्र शर्मा, डीपी पाण्डेय, जिला सह मंत्री पंकज तिवारी, शम्भू शर्मा आदि लगे हुये हैं।




https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments