Breaking News

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने डीएम को दिया सेनेटाइजर मशीन

कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने डीएम को दिया सेनेटाइजर मशीन


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल द्वारा जिलाधिकारी दिनेश सिंह को कलेक्ट्रेट कक्ष में इलेक्ट्रानिक सेनेटाइजेर मशीन के साथ 1 पीपीई किट, एक जोड़ी ग्लब्स तथा 10 लीटर सेनेटाइजर कलेक्ट्रेट परिसर को सेनिटाइज करने के लिये दिया गया। जिलाधिकारी ने इसे कलेक्ट्रेट नाजिर को सौंपते हुये निर्देश दिया कि प्रतिदिन कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों को सेनेटाइज किया जाय। प्रतिनिधिमण्डल में जिला मंत्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, सुनील सिंह, राकेश गौतम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments