Breaking News

उद्योगपति राजेश यादव ने केराकत प्रशासन को भिजवाया सुरक्षा कवच



जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

उद्योगपति राजेश यादव ने केराकत प्रशासन को भिजवाया सुरक्षा कवच


जौनपुर। वर्तमान की महामारी को देखते हुये मुम्बई के उद्योगपति राजेश यादव द्वारा केराकत तहसील प्रशासन को लोगों के सुरक्षा हेतु राहत सामग्री दिया गया। यह सामग्री उनके भाई रामबचन यादव एवं एडवोकेट चन्द्रशेखर यादव ‘आजाद’ द्वारा उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक को सौंपा गया। बता दें कि केराकत क्षेत्र के कदहरा निवासी राजेश यादव मुम्बई के उद्योगपति के साथ समाजसेवी भी हैं। उनके कहने पर भाई राम बचन यादव और चन्द्रशेखर यादव आजाद और श्याम प्रकाश यादव ने उपजिलाधिकारी को सेनिटाइजर, मास्क, हैण्ड ग्लब्स, छिड़काव करने वाली दवा, स्प्रे मशीन दिया। इस दौरान जहां तहसील प्रशासन ने राजेश यादव सहित उनके पूरे परिवार के प्रति आभार जताया, वहीं सहयोग करने वाले इस परिवार ने भविष्य में भी लोगों के सहयोग के लिये खड़े रहने की बात कही।




Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments