Breaking News

बच्चों के विवाद को भाजपा दे रही साम्प्रदायिक रंगः लालबहादुर


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


बच्चों के विवाद को भाजपा दे रही साम्प्रदायिक रंगः लालबहादुर

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा है कि भदेठी गांव में हुए बच्चों के विवाद को भाजपा साम्प्रदायिक रंग दे रही है। पुलिस ने आरोपितों के अलावा बस्ती के अन्य लोगों के घरों में घुसकर तांडव किया। महिलाओं व बच्चों के साथ बदसलूकी की। दहशत के कारण अधिकांश ग्रामीण गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। महिलाएं छोटे बच्चों के साथ दुबकी हुई हैं। खूंटे पर बंधे पशु भूख प्यास से तड़प रहे हैं। इस मामले मेें पुलिस ने अब तक मुस्लिम पक्ष से 35 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मुस्लिम पक्ष के लोगों के चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है लेकिन पुलिस ने एक तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रशासन के लोग एक तरफा रवैया कर गम्भीर धाराएं लगा रहा है। अगर सही न्याय नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे।


लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments