Breaking News

भाजपा पदाधिकारियों ने अभियान के तहत वितरित किया प्रधानमंत्री मोदी का पत्रक


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


भाजपा पदाधिकारियों ने अभियान के तहत वितरित किया प्रधानमंत्री मोदी का पत्रक
परिवार सम्पर्क अभियान को लेकर लगातार किया जा रहा जनसम्पर्क


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर परिवार सम्पर्क अभियान के अंतर्गत शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर दक्षिणी सेक्टर उमरपुर में काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री अनीता सिद्धार्थ के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जनसम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी पत्रक लोगों को भेंट किया। इसे लेकर जनमानस में मोदी सरकार के प्रति अटूट विश्वास और समर्थन दिखा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सभासद विपिन सिंह, किरण मिश्रा आदि मौजूद रहे।



वहीं अभियान के तहत परशुरामपुर मण्डल के सुंगुलपुर, हरबसपुर, लखौवा, बसालतपुर सेक्टर में भाजपा पदाधिकारियों ने नरेन्द्र मोदी का पत्र वितरित किया।  भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर द्विवेदी व मल्हनी के पूर्व प्रत्याशी सतीश सिंह ने मोदी सरकार के 6 वर्ष की उपलब्धियों को बताया। जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंजू पाठक ने क्षेत्र के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही सेनेटरी पैड, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा, प्रधान सोनू सिंह, सन्दीप सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।


इसी क्रम में बूथ संख्या 341 रिजवी खां में भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने जनसंपर्क अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार जनता के हित के लिए सदैव तत्परता से कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने जिस तत्परता से कोरोना संकट से देश को बचाया उसे पूरी दुनिया ने लोहा माना। आज देश की जनता भी मोदी सरकार का आभार व्यक्त कर रही है। यह अभियान 15 जून तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष रूसी भाई, दीपक मिश्रा, विष्णु गुप्ता, सफीक गोप, अरुण जायसवाल, शनि गौतम आदि मौजूद रहे।



लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments