Breaking News

विश्व हिंदू सेवा संघ के नये प्रदेश अध्यक्ष का पद भार आदर्श ने सम्भाला


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

विश्व हिंदू सेवा संघ के नये प्रदेश अध्यक्ष का पद भार आदर्श ने सम्भाला 
राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र के द्विवेदी ने एक समारोह में की घोषणा

जौनपुर। विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र के द्विवेदी ने नगर के सरस्वती इंटर कालेज में रविवार को एक समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श तिवारी को विश्व हिंदू सेवा संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उन्होंने आशा किया कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदर्श तिवारी संगठन को और ऊंचाई पर ले जाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि वह जल्द से जल्द प्रदेश की कार्यकारिणी गठित कर संगठन के माध्यम से समाज में दबे-कुचलों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सुभाष चंद्र शुक्ला, संतोष मिश्र, इशांत मिश्र रहे। इस मौके पर सतीश चंद्र मौर्य, किशन गुप्ता, आशीष पांडेय, नवीन तिवारी, वीसी तिवारी, विवेक सिंह, शुभम श्रीवास्तव, हर्ष साहू, नवीन प्रजापति, सौरभ चौधरी आदि मौजूद रहे। आभार विपिन तिवारी ने व्यक्त किया।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments