‘समाजवादी पार्टी का आह्वान’ संदेश घर-घर पहुंचायेंगे कार्यकर्ता
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
‘समाजवादी पार्टी का आह्वान’ संदेश घर-घर पहुंचायेंगे कार्यकर्ता
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का आह्वान नामक एक संदेश प्रपत्र जारी किया गया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि यह आह्वान संदेश जिले के सभी विधानसभा के एक-एक गांव में घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सत्ता में भाजपा ने छह साल पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में मे भाजपा ने गरीब, किसान और मजदूर के हितों में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की, उन पर अमल नहीं हुआ। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता को भी बचाने में असमर्थ अक्षम है। देशवासियों को प्रगति और विकास के दिखाये गये सपने चकनाचूर हो गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का चौथा वर्ष शुरू है। इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित की योजना नहीं शुरू की। समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने के अलावा कुछ भी नहीं किया। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्ष के लिये प्रतिबद्ध है। भाजपा की भय, भ्रम और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सतत संघर्ष करती रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस आह्वान संदेश को समाजवादी विचारधारा के लोग जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर विधायक जगदीश सोनकर, लल्लन प्रसाद यादव, जगदीश राय, श्रद्धा यादव, डा. केपी यादव, संजय सरोज, हिशामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, गजराज यादव, रियाज आलम, नन्दलाल यादव, राजेन्द्र यादव, सुरेश यादव, शिवनन्त यादव, रामधारी पाल, रामजतन यादव, आरिफ हबीब, रिजवान हैदर, शेखू, मो. आसीफ शाह आदि उपस्थित रहे।
लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें
No comments