Breaking News

डीएम से मिले व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, सौंपा ज्ञापन

                  
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


डीएम से मिले व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के निर्देशन एवं युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि कोविड 19 वैश्विक महामारी के 86 दिन हो गये हैं। तभी से मीट, मछली व मुर्गा व्यवसायियों ने अपने दुकानों को बंद कर जिला प्रशासन व सरकार का सहयोग कर रहा है। उक्त व्यापारी आर्थिक दुश्वारियों का सामना करता चला आ रहा है। इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सरकार द्वारा जारी बचाव के तरीकों को अपनाते हुए व्यवसाय को बन्द करना भी आवश्यक था। मीट, मछली व मुर्गा व्यवसायियों ने तमाम संकट का सामना कते हुए लॉकडाउन का पूर्णतः पालन किया है। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने मीट, मछली व मुर्गा व्यवसाय खोलने की मांग किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमित निगम, रेयाजुद्दीन अल्वी, शमीम अहमद, जिला सचिव कुंवर अरविन्द सिंह, मो. शहजादे, मो. आसिफ आदि उपस्थित रहे।


लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments