Breaking News

पुण्यतिथि पर याद किये गये संत रामसुभीख, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

                                        
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


पुण्यतिथि पर याद किये गये संत रामसुभीख, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
शहीद जवानों के प्रति पदाधिकारियों ने जताया दुख, अर्पित किया श्रद्धा सुमन


जौनपुर। नगर के मुरादगंज स्थित संत रामसुभीख प्रजापति धर्मशाला में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की पुण्यतिथि मनायी गयी। उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में शहीद हुए भारत के 20 जवानों को भी श्रद्धांजलि दी। चीन के इस नापाक हरकत से नाराजगी व विरोध प्रकट किया। राष्ट्रीय उपेक्षित समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति व भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश सचिव लालजीत प्रजापति ने कहा कि इस कोरोना काल में चीन की नापाक हरकत से देशवासी भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लौटन प्रजापति व संचालन अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति, कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति ने आये हुए लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार महेंद्र प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी समरजीत प्रजापति, जिला सलाहकार ब्रम्हदेव प्रजापति, पवन प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, विनोद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments