Breaking News

श्रवण जायसवाल को नियुक्त गया सपा का जिला उपाध्यक्ष‚ किया गया सम्मानित


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

श्रवण जायसवाल को नियुक्त गया सपा का जिला उपाध्यक्ष‚  किया गया सम्मानित

जौनपुर। जायसवाल क्लब के पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल का स्वागत करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमारे व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल पर भरोसा किया। यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है। इतिहास गवाह है कि हम सहस्त्रबाहु अर्जुन के बंसज जिनका गौरवशाली इतिहास रहा है। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रवण जायसवाल ने समस्त स्वजातीय बंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज के समस्त उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर पीयुष गुप्ता, रमेश जायसवाल, पवन जायसवाल, हेमन्त जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनय कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments