Breaking News

भाजपा ने मनाया डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 



भाजपा ने मनाया डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस

भारत के विकास में डा. मुखर्जी ने निभायी अहम भूमिकाः विद्यासागर

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार कजगांव रोड स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश महामंत्री श्री सोनकर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके जन्मदिवस पर नमन करते हैं। वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। जिन्होंने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई। देश की एकता के लिए उन्होंने योगदान दिया और उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से अलग होकर 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी थी। उन्होंने उस समय कश्मीर में दो प्रधानमंत्री का विरोध किया था। जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध शुरू किया। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, इं. अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, धनंजय सिंह, भूपेंद्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, राजवीर सिंह, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अम्बुज तिवारी, आदर्श सिंह, वटेश्वर सिंह, अभिषेक पाण्डेय, शिवम मौर्य आदि उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments