Breaking News

भाजपा ने राज्यपाल लालजी टण्डन के निधन पर जताया शोक

Governor Lalji Tandon Passes Away, His Son Ashutosh Tandon ... जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


भाजपा ने  राज्यपाल लालजी टण्डन के निधन पर जताया शोक

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। देश ने एक लोकप्रिय नेता, योग्य प्रशासक और प्रखर समाजसेवी को खोया है। वे जनसंघ से लेकर भाजपा को शिखर तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाये। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने विस्तार से उनके जीवन पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई 2019 को लालजी टण्डन मध्य प्रदेश के राज्यपाल बनाये गये और राज्यपाल रहते ही मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, रविन्द्र सिंह राजू दादा, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, अनिल गुप्ता, सिद्धार्थ राय, रोहन सिंह, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, शुभम मौर्या आदि उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments