Breaking News

परम्परागत विज्ञान के महत्व पर की गई चर्चा

यूपी सरकार ने पूर्वांचल ... जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

परम्परागत विज्ञान के महत्व पर की गई चर्चा 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में व्याख्यानमाला श्रृंखला का समापन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा. राजाराम यादव ने कहा कि हमारा उद्देश्य भारतीय परंपरागत विज्ञान को बढ़ावा देने का है। इसी के तहत इस व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। यह बातें कुलपति डा. यादव ने मंगलवार को व्याख्यानमाला के समापन अवसर पर कही। इसका आयोजन अशोक सिंहल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान और बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा किया गया। जिसमें 15 -30 जून के दौरान जैविक विज्ञान विषय पर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन सचिव एवं अशोक सिंहल परम्परागत विज्ञान एवं तकनीकी संस्थान के समन्वयक डा. मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि इस दौरान कुल 14 व्याख्यान विभिन्न विषयों पर हुए। विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. राम नारायण ने कहा कि सभी प्रतिभागियों के लिए ऐसे उच्च गुणवत्ता के व्याख्यान उनके प्रोजेक्ट कार्य एवं अनुसंधान के लिए लाभप्रद होगा। इस अवसर पर डा. राजकुमार, डा. सुनील कुमार सह मीडिया प्रभारी, डा. नितेश जायसवाल, डा. अमरेन्द्र सिंह, डा. राम नरेश ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार डा. मनीष कुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments