Breaking News

व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने नगर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए मुन्ना लाल अग्रहरि, आनंद कुमार साहू को नगर महामंत्री, अनिल कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, संजीव जायसवाल को सहकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और प्रदेश उपाध्यक्ष महंत सूर्यप्रकाश जायसवाल ने संयुक्त रुप से नगर की नई टीम को बधाई दिया। पिछले एक महीने से नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी व युवा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री युवा संतोष अग्रहरि ने सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों के हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहने को कहा और प्रदेश से हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का विश्वास दिलाया। इस दौरान जिला महामंत्री रवि मिगलानी, प्रदेश संगठन मंत्री युवा संजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, जिला संरक्षक अशोक बैंकर, अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सुझाव दिये। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, महेंद्र सोनकर, संजय जाडवानी, रविंद्र अग्रहरि, सुरेश चंद शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद फरमान, सतीश कुमार अग्रहरि, शिवम गुप्ता, गोविंद अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री रवि मिगलानी ने किया। आभार युवा जिला महामंत्री राकेश जायसवाल ने व्यक्त किया।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments