Breaking News

अरूण होंगे पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

अरूण होंगे पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

जौनपुर। जिले के हुसेनाबाद निवासी अरूण कुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय संस्था आईएआरई द्वारा गोवा में 03 अक्टूबर 2020 को आयोजित समारोह में पर्सनालिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। बता दें कि श्री सिंह विश्व स्तर के अनेक प्रोफेशनल सर्टिफिकेट व अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। विगत वर्ष दो अंतरराष्ट्रीय संस्था ने ग्लोबल लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड 2019 व बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड दिया था। वे वर्तमान में ग्लोबल स्विस बैंक में डायरेक्टर रैंक पर कार्यरत हैं। अरुण कुमार सिंह पूर्व में अमेरिका, इंग्लैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, नेपाल, दुबई सहित अनेक देशों में कई अन्य संस्थानों के माध्यम से सेवाएं दे चुके हैं। श्री सिंह गाँव गौरा के स्वर्गीय हरक नारायण सिंह के पौत्र हैं। इनके पिता डा. लाल साहब सिंह बदलापुर पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य रहे। इनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments