Breaking News

ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी अभियान का शुभारंभ किया जनकल्याण समिति ने


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी अभियान का शुभारंभ किया जनकल्याण समिति ने

जौनपुर। पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति के संस्थापक व अध्यक्ष शिवा कुमार वर्मा ने मंगलवार को करंजाकला स्थित जासोपुर गांव में ग्रीन सिटी क्लीन सिटी अभियान का शुभारंभ करते हुए पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि समिति ने पिछले वर्ष 101 पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण किया। इस वर्ष भी समिति शहर और गांव में पौधरोपण करेगी। इस मौके पर विकास यादव, अशोक यादव, कलीप सिद्दीकी, अशोक भारतीय, राजेश यादव, अन्नू यादव, शिवम, रोहित, मोहित आदि उपस्थित रहे।
लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments