Breaking News

राममंदिर भूमिपूजा में शामिल होने जा रहे लाेग गिरफ्तार


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

 राममंदिर भूमिपूजा में शामिल होने जा रहे लाेग गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन व शिलान्यास में शामिल होने जा रहे झारखंड के आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसआई लव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बार्डर पर चेकिंग के दौरान उक्त लोगों को गिरफ्तार किया गया। झारखंड राज्य के गुमला जनपद अन्तर्गत पालको गांव निवासी 30 वर्षीय पंकज साहू, 36 वर्षीय मिसिर फुंजर, 28 वर्षीय सुजीत साहू, 28 वर्षीय संजय, 36 वर्षीय पंकज, 31 वर्षीय दिनेश, 20 वर्षीय संतोष, 20 वर्षीय निशांत, 37 वर्षीय सरोज पाण्डेय पुलिस की चेकिंग में पकडे़ गये। सभी निजी साधन से गुमला से अयोध्या जा रहे थे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments